Home » राहुल गांधी ने वोट चोरी पर फोड़ा हाइड्रोजन बम, कहा- हरियाणा में 8 में से 1 वोटर नकली

राहुल गांधी ने वोट चोरी पर फोड़ा हाइड्रोजन बम, कहा- हरियाणा में 8 में से 1 वोटर नकली

by admin477351
Picture Credit: commons.wikimedia.org

Rahul Gandhi on vote theft: रायबरेली से कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपना बहुप्रतीक्षित ‘हाइड्रोजन बम’ फोड़ते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में एक पूरे प्रदेश की चोरी हो गई। राहुल ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि ईसी भाजपा की मदद कर रहा है। राहुल ने कहा- हरियाणा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में वोट चोरी पकड़ी गई।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस 22 हजार 779 वोटों से विधानसभा चुनाव हारी थी, जबकि इस राज्य में करीब 25 लाख वोटों की चोरी हुई। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा की प्रचंड जीत को चुरा लिया गया। इस मुद्दे पर राहुल पहले भी प्रेस कॉन्फ्रेंस ले चुके हैं। तब उन्होंने इसे ‘एटम बम’ नाम दिया था। 66 दिन पहले राहुल ने कहा था कि वे इसी मुद्दे पर ‘हाइड्रोजन बम’ फोड़ेंगे। आइए जानते हैं राहुल गांधी ने और क्या कहा….

राहुल गांधी ने कहा- हरियाणा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में वोट चोरी पकड़ी गई।
हरियाणा में सिर्फ 22779 वोटों से विधानसभा चुनाव हारी कांग्रेस।
यहां 25 लाख वोटों की अलग-अलग तरह से चोरी की गई।
5 अलग- अलग कैटेगरी में 25 लाख वोट चोरी हुए।
कांग्रेस की प्रचंड जीत को हार में बदला गया।
ब्राजील की मॉडल के अलग-अलग नाम से 22 जगह वोट। हरियाणा की मतदाता सूची में यह कैसे आई।
फॉर्म 6 और 7 के आधार पर भी वोट चोरी की गई।
हरियाणा में 8 में से 1 वोटर नकली।
हरियाणा में 5 लाख 21 हजार 619 डुप्लीकेट वोटर।
दो बूथ पर एक फोटो का 223 बार इस्तेमाल किया गया।
हर वोटर लिस्ट में नाम अलग, उम्र अलग।
हरियाणा में 1 फोटो पर 100 वोटर।
एक व्यक्ति ने कई जगह वोट किया।
दो बूथ पर एक फोटो का 223 बार इस्तेमाल।
हरियाणा एक्जिट पोल में कांग्रेस जीत रही थी।
पोस्टल बैलट में भी कांग्रेस आगे थी।
जेन-जी को यह चोरी देखनी चाहिए।
युवाओं का ‍भविष्य चुराया जा रहा है। मैं जो कह रहा हूं सबूतों के साथ कह रहा हूं।
मैं जो कह रहा हूं, वह पूरी गंभीरता के साथ कह रहा हूं।
हरियाणा चुनाव को लेकर कई शिकायतें मिली थीं।
हरियाणा में कांग्रेस की जीत को हार में बदला गया।
एक ही महिला का नाम कई जगह पर। पता अलग अलग लिखा गया।

You may also like