Home » Weather Update : उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, क्या होगा इसका असर?

Weather Update : उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, क्या होगा इसका असर?

by admin477351
Picture Credit: pixahive.com

Weather Update : एक पश्चिमी विक्षोभ आज उत्तर भारत में दस्तक देगा। उत्तर पंजाब से दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश तक एक कमजोर पूर्व-पश्चिम ट्रफ सक्रिय रहेगी, जो हरियाणा और दिल्ली से होकर गुजरेगी। पंजाब, हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में 4 और 5 नवंबर को लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी हो सकती है।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम : पिछले 24 घंटों के दौरान, गुजरात, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, तटीय ओडिशा, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के उत्तरी तट पर हल्की बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखी गई।

इन राज्यों बारिश का अलर्ट : पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ जिलों में 4 और 5 नवंबर को जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की-मध्यम बारिश की भी संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी आज भारी बारिश हो सकती है।

यहां चलेंगी तेज हवाएं : मौसम विभाग ने 4 नवंबर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के कारण गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं की रफ्तार 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम : दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन तक आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। देर रात और सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। राजधानी में आज सुबह कई स्थानों पर AQI 400 पार पहुंच गया। यहां प्रदूषण की स्थिति और गंभीर हो सकती है।

You may also like